PM मोदी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
02 October
नई दिल्ली
2 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह ही दोनों महापुरुषों की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। उनका सुभाषितानि भी बापू के विचारों से ही प्रेरित है। उन्होंने दोनों हस्तियों के लिए अलग-अलग बातें लिखीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सोशल मीडिया एक्स पर सुभाषितानि शेयर करते हुए लिखा-'पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।'
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥
यानी, जो व्यक्ति किसी प्राणी से द्वेष नहीं करता, सबके प्रति मैत्री और करुणा का भाव रखता है, जो ममता और अहंकार से रहित है, सुख-दुख में समभाव रखता है और क्षमाशील है, वही श्रेष्ठ साधक है।
Tags

