लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

यूपी पंचायत चुनाव के लिए वोटर लिस्ट जारी होने की फिर बढ़ी डेट, जाने नई तारीख...?

लखनऊ UP में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब समय पर नहीं हो सकेंगे क्योंकि इस चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है वही 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा जिससे प्रशासकों को पंचायतों की जिम्मेदारी दिया जाना तय माना जा रहा है. अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि बढ़ने के साथ ही जुलाई तक पंचायत चुनाव करा लिए जाने पर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावों पर ग्रहण लग गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तिथि जो पूर्व में 22 अप्रैल थी, उसे बढ़ाकर 10 जून किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। मतदाता सूची के कंप्यूटरीकरण का काम 21 अप्रैल से 28 मई के बीच होगा
26 मई को खत्म होगा ग्राम प्रधानो का कार्यकाल आप को बता दें कि अनंतिम मतदाता सूची में 12.69 करोड़ मतदाता दर्ज थे, यह संख्या पिछले पंचायत चुनाव के मुकाबले 40.19 लाख अधिक है. ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई, क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 19 जुलाई और जिला पंचायतों का कार्यकाल 11 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है. 10 जून को फाइनल मतदाता सूची 10 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन होने की स्थिति में पंचायत चुनाव का विलंब से होना तय है, पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने पर सरकार के स्तर पर कोई चर्चा नहीं हो रही है, जिसे देखते हुए यह माना जा रहा है कि पंचायतों में सरकार प्रशासक बिठाएगी, वही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तिथियों को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर सुनवाई चल रही है। जिसमें उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से विस्तृत जवाब मांगा है।

Top Post Ad

Below Post Ad