लखनऊ के बाद नोएडा सेक्टर 115 में कबाड़ गोदाम में भीषण आग भड़की, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
18 April
नोएडा
उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 115 स्थित सोरखा के पुस्ता इलाके में शनिवार को एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम जारी है. आग लगने के बाद ऊंची लपटें निकलती देखी गई. इससे लोग परेशान हो गए, आनन-फानन में घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू का प्रयास शुरू कर दिया.
नोएडा में भीषण आग लगने के कारण कबाड़ का गोदाम जलकर खाक हो गया और आग लगने की यह घटना सेक्टर 115 से सामने आई है, आग लगते ही इसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. आग इतनी भयंकर थी कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा गया.
Tags

