लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

स्मार्ट मीटर के खिलाफ जालौन में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन, 78 लोगों पर FIR

जालौन उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में "स्मार्ट मीटर" को लेकर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा और यहां पर पुरुष समेत कई महिलाएं भी सड़कों पर उतर आई फिर विरोध प्रदर्शन जताते हुए सड़कों पर जाम लगा दिया, इस भीड़ के द्वारा किए गए उपद्रव के बाद प्रशासन ने काफी सख्त रवैया अपनाते हुए सभासद समेत 18 नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया. जिला प्रशासन का साफतौर पर कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
आपको बताते चले की जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील में बीते बुधवार को लक्ष्मनपुरा, पटेल नगर, मालवीय नगर और उत्तरी मालवीय नगर के करीब एक सौ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा, लोगों ने बिजली निगम द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों को घरों से उखाड़कर सीधे चितौरा चौराहे और सिहारी चौराहे पर पटक दिया और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया फिर हालात इतने बिगड़ गए कि माधौगढ़-रामपुरा मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।. राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे. 78 लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा वहा के लोगों के द्वारा लगातार जाम और प्रशासनिक रोक के बाद भी जब प्रदर्शनकारी नहीं माने, तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और सड़क जाम करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, अव्यवस्था फैलाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 78 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

Top Post Ad

Below Post Ad