प्यार के लिए धर्म बदला, विनय से बना इमरान, नाराज होकर मायके चली गई पत्नी तो युवक ने दी जान
18 April
बरेली में एक युवक ने मोहब्बत पाने के लिए अपना धर्मांतरण करा कर मुस्कान से निकाह कर लिया फिर वह पत्नी साथ प्यार से रहने लगा, उनके दो बेटियां भी हुई. फिर एक दिन पत्नी नाराज होकर मायके चली गई, जिससे आहत पति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.
आप को बताते चले की जिला रामपुर थाना बिलासपुर क्षेत्र स्थित मोहल्ला शिवपुरी निवासी विनय के पिता विजय प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा पांच साल पहले नौकरी की तलाश में बरेली आया था और मोहनपुर ठिरिया में किराए के मकान में रहता था, यहां पर उसकी मुलाकात बिचपुरी की रहने वाली मुस्कान से हुई फिर दोनों में प्यार हो गया. मुस्कान ने विजय ने धर्मांतरण के लिए कहा तो वह राजी हो गया, विनय से इमरान बन गया, फिर दोनों ने निकाह किया और साथ रहने लगे. उनके दो बेटियां है.
वही परिजनों ने बताया कि इमरान की सास ने कुछ समय पहले उसे ई-रिक्शा दिलवाया था और वह उसे चलाकर अपना गुजारा कर रहा था फिर गुरुवार को विनय और मुस्कान में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी. शुक्रवार रात में घर गया तो पत्नी बच्चे घर पर नहीं मिले, जानकारी करने पर पता चला की मुस्कान नाराज होकर बच्चों के साथ मायके चली गई है. इस पर विनय इतना आहत हुआ की उसने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शनिवार सुबह जब मकान मालिक ने उसके शव को लटका देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं पति की मौत के बाद पत्नी बदहवास हो गई. विनय ने शुक्रवार रात अपने पिता विजय प्रजापति को फोन किया और काफी देर तक बातचीत की फिर उसने अपनी मां से भी बात की और बोला की मां माफ करना हम माफी चाहते है, हमसे बहुत गलतियां हुई है. इसके बाद उसने सास उरेशा से भी फोन पर बात की लेकिन उसके मन को कोई समझ नहीं पाया और परिजनों को शनिवार सुबह उसके फांसी लगाने की सूचना मिली.
Tags


