लखनऊ : बेखौफ दबंगों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, फीका पड़ा खाकी का असर
08 April
लखनऊ
महिगवा थाना क्षेत्र में दबंगों ने भैंसी परसऊ ग्राम निवासी पप्पू के घर में घुसकर पप्पू पर लाठी-डंडों व् धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे पप्पू के सर में गम्भीर चोट आयी और वह बेहोस हो गया. आनन फानन में परिजन ने पप्पू को अस्पातल में भर्ती कराया.
जानकारी के अनुसार, रविवार यानि 5 अप्रैल को रात में करीब 11 बजे महिगवा थाना क्षेत्र भैंसी परसऊ ग्राम निवासी पप्पू के घर में दबंग लोग अचानक घुस गए. इसके बाद दबंगों ने हमला पप्पू पर शुरू कर दिया. हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से वार पप्पू पर कर दिया. चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, लेकिन तब-तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए, मौके पर पुलिस को सुचना दी गयी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने एक दबंग प्रशांत यादव को पकड़ लिया और दबंग निखिल शुक्ला, माखन लोधी और कुछ अज्ञात भागने में कामयाब रहे, इसके बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल पप्पू को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन हॉस्पिटल में ज्यादा भीड़ होने के कारन परिजन ने पप्पू को इंट्रीगल हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वही स्थानी लोगो ने बताया की दबंग लोग बैगनार गाड़ी से आये थे जिसका न UP 32 GD 4493 है.
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पायी है वही पुलिस ने एक दबंग प्रशांत यादव को पकड़ा था उसको भी 151 में छोड़ दिया वही पीड़ित का परिवार डरा व सहमा हुआ है परिजन का कहना है की यह लोग आपराधिक किस्म के लोग है अगर पुलिस इनको नहीं पकड़ती है तो कभी भी जान मॉल का खतरा हो सकता है पीड़ित ने सरकार से लगायी न्याय की गुहार.
Tags

