होटल में आई प्रेमिका, प्रेमी के साथ शराब पीने के बाद हथौड़े से कर दी हत्या...?
19 April
आगरा में एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज हत्याकांड का मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका गला काटा फिर बाद में उसके चेहरे पर हथौड़े से इतने वार किए कि चेहरा पहचानना मुश्किल हो गया, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.
आपको बताते चले की थाना मलपुरा क्षेत्र के इटौरा का है जहां पुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे होटल ताजपंथ में फतेहपुर सीकरी निवासी खिल्लो 36 वर्ष पुत्र होतीलाल अपनी प्रेमिका प्रीति के साथ ठहरा था, दोनों ने होटल में एक साथ चेक-इन किया और कमरे में शराब मंगवाई वही जानकारी के अनुसार, दोनों ने शराब पी. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेमिका ने पहले प्रेमी का गला काट दिया, इसके बाद उसने होटल स्टाफ से बहाने से हथौड़ा मंगवाया और उससे प्रेमी के सिर पर इतने वार किए कि उसका चेहरा पहचाना मुश्किल हो गया.
Tags

