लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

पकड़ी गई लखनऊ की हनीट्रैप गैंग की सरगना, नाबालिग का अश्लील वीडियो और मांगी 25 लाख की रंगदारी

लखनऊ यूपी के लखनऊ में एक नाबालिग लड़के को हनीट्रैप में फंसा कर 25 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है, पुलिस ने गिरोह की सरगना महिला को गिरफ्तार कर लिया है और महिला पर आरोप है कि वो एक नाबालिग लड़के को बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई थी जहां उसके अश्लील वीडियो बनाए, आपत्तिजनक फोटो खींची और फिर ब्लैकमेल करने लगी. आरोप है कि आरोपी महिला ने नौंवी क्लास में पढ़ने वाले एक नाबालिग लड़के का अपहरण किया और उसे बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई और नाबालिग छात्र की मां ने बताया कि उनका बेटा 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे लापता हो गया था बहुत ढूंढने पर नहीं मिला तो छात्र के माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई फिर करीब चार दिन बाद छात्र को बरामद कर लिया गया. लेकिन वो गुमसुम रहने लगा. जब मां ने बहुत पूछा तो पता चला कि बेटे के दोस्त की भाभी उसे बहला-फुसला कर नैनीताल ले गई थी, जहां होटल में उसने उसके अश्लील वीडियो बनाए और फिर रंगदारी मांगने लगी. छात्र की मां के मुताबिक, पहले आरोपी महिला 5 लाख रुपये मांग रही थी। लेकिन फिर 25 लाख रुपये की डिमांड करने लगी. ना देने पर छात्र के पिता और दोस्तों को गैंगरेप में फसाने की धमकी देने लगी.
पहले भी हनीट्रैप में फंसाकर वसूली कर चुकी है जान लें कि पुलिस ने आरोपी महिला को रंगदारी मांगने और POCSO एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है, लड़के की मां का आरोप है कि आरोपी महिला पहले भी कई लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर वसूली कर चुकी है, शहर में धड़ल्ले से वह ऐसा काम कर रही है.

Top Post Ad

Below Post Ad