सुल्तानपुर : एक्शन में दिखे DM इंद्रजीत सिंह, प्रधानों की सुनी समस्याएं
02 October
सुल्तानपुर
पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिले के समस्त ग्राम प्रधानों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में ग्राम प्रधानों ने नाली, चकरोड निर्माण, पुलिस व तहसील स्तर से सहयोग, और जल जीवन मिशन के तहत टोटी लगाने से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और वही जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने ग्राम प्रधानों की बातों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में ग्राम प्रधानों की भूमिका अहम है। यदि किसी स्तर पर कोई बाधा आती है, तो प्रधान सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई अवर अभियंता (जेई) या अन्य अधिकारी-कर्मचारी ग्राम प्रधानों को अनावश्यक परेशान करता है, तो इसकी सूचना तुरंत दी जाए, जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags

