यूपी में अब तक 56 जिलों में मूसलाधार बारिश से 56 लोगों की मौत, 1,021 घर तहस-नहस
27 September
लखनऊ
उत्तर प्रदेश में पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। अतिवृष्टि और आंधी-तूफान के कारण प्रदेश में अब तक 56 लोगों की मौत, 107 पशुहानि और 1,021 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है, जबकि 46 लोग घायल हुए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।
राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने रविवार को प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों और अपर जिलाधिकारियों से संवाद कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। साथ ही राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। राहत आयुक्त ने जिलाधिकारियों को प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद करने और व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
Tags

