लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

IND vs SL: श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य, दूसरी पारी में चार विकेट गंवाए

भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। भारत को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली थी, जिसके आधार पर श्रीलंका के सामने बड़ा लक्ष्य आया। भारत की दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 66 रन की तेजतर्रार पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने चार, प्रभात जयसूर्या ने तीन और लाहिरू कुमारा ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 21 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। निशान मदुष्का छह, पासिंदु सूरियाबंदारा खाता खोले बिना और कामिंदु मेंडिस दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद लाहिरु उदारा भी 16 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार बने। इस तरह श्रीलंका ने चार विकेट गंवा दिए हैं और भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर शिकंजा कस दिया है।

Top Post Ad

Below Post Ad