लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद में आर-पार का रुख, हिंदू पक्ष ने कहा-मस्जिद के लिए नहीं देंगे एक इंच जमीन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद में सुलह-समझौते की कोशिश एक बार फिर विफल हो गई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मथुरा के सुलह केंद्र में मंगलवार को होने वाली दूसरी वार्ता में मुस्लिम पक्ष के शामिल नहीं होने से कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। अब मामले की सुनवाई 21, 22 और 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, मंगलवार को सुलह केंद्र में दूसरी बैठक निर्धारित थी, लेकिन मुस्लिम पक्ष मौजूद नहीं हुआ। इससे पहले 7 अगस्त को हुई पहली वार्ता भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले मस्जिद हटाने के बदले मुस्लिम पक्ष को दूसरी जगह जमीन देने का प्रस्ताव रखा गया था। हालांकि, अब हिंदू पक्ष ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा है कि विवादित पूरी जमीन श्रीकृष्ण जन्मभूमि की है और मस्जिद के बदले वैकल्पिक भूमि देने का प्रस्ताव वापस लिया जाता है।
वहीं, हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहरी ने मुस्लिम पक्ष की गैरहाजिरी पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि विवादित स्थल से जुड़े ठोस दस्तावेज नहीं होने के कारण मुस्लिम पक्ष वार्ता और कानूनी प्रक्रिया से बच रहा है। उन्होंने मेवात में जमीन उपलब्ध कराने और नई मस्जिद के निर्माण का खर्च उठाने का प्रस्ताव दिए जाने की भी बात कही। अब सुलह की कोशिशें विफल होने के बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की 21 से 23 अगस्त तक होने वाली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Tags

Top Post Ad

Below Post Ad