लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

सोनिया-राहुल पर शिकायत से भड़के खरगे, बोले- गांधी-नेहरू पर भी दर्ज हो केस

15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर पलटवार किया है। खरगे ने कहा कि अगर राष्ट्रगीत के पुराने वर्जन को गाना अपराध है तो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस लंबे समय से इसी वर्जन में वंदे मातरम् गाती रही है। दरअसल, भाजपा ने आरोप लगाया था कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् का पूरा गायन रोकने का इशारा किया।
कांग्रेस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी खरगे के लिए कुर्सी का इंतजाम करने का संकेत दे रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे। कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने गायन रोकने के लिए कोई इशारा नहीं किया था। मामले को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad