लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

आजमगढ़। फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हुआ एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय सम्मेलन

आजमगढ़/संवाददाता/अखिलेश चौहान बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर बसपा के नेतृत्व में आजमगढ़ जनपद के फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी के निर्देश पर पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्र जी ने इमरान अहमद हेटलर को फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया। प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और जमकर नारेबाजी हुई।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्र ने कहा कि बसपा दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज की आवाज है तथा फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि बसपा को भाजपा की बी टीम कहने वालों को जनता के बीच जाकर वास्तविकता देखनी चाहिए। कार्यक्रम में सपा नेतृत्व को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी। कार्यक्रम के आयोजक इमरान अहमद हेटलर ने कहा कि इस बार उन्हें बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी का आशीर्वाद मिला है और वह पूरी मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत करने तथा अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर बहन जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम को की मंडलों की प्रभारी प्रोफेसर इंदू चौधरी, आजमगढ़ मंडल प्रभारी हरिशंद्र गौतम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा भीम राजभर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ बसपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सगड़ी श्री शंकर यादव, जिला अध्यक्ष आजमगढ़ बसपा अरविंद कुमार गौतम, विजय प्रताप, विनोद चौहान, रामविलास, भास्कर, रामजीत चौहान, ओमकार शास्त्री, दयाराम गौतम, राधेश्याम, विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार, अशोक भारतीय, दिलशाद अहमद, सबीहा अंसारी सहित बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Top Post Ad

Below Post Ad