लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

अम्बेडकरनगर : घर में सो रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।

अम्बेडकरनगर/संवाददाता/अखिलेश चौहान जलालपुर के मालीपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में 45 वर्षीय अजय शुक्ला उर्फ गब्बर की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव पाया गया। सुबह देर तक नहीं उठने पर आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मालीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी जलालपुर अनूप कुमार सिंह और मालीपुर थाना प्रभारी शशांक शुक्ला ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों के अनुसार, अजय शुक्ला बुधवार रात भोजन करने के बाद घर में सोए थे। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठे तो पास-पड़ोस के लोगों ने जाकर देखा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और हत्या के बाद शरीर में करंट प्रवाहित किए जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। बताया जाता है कि अजय शुक्ला की अभी शादी नहीं हुई थी। उनके भाई राजेश रोजी-रोटी के सिलसिले में परिवार के साथ सूरत में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मालीपुर थाना प्रभारी शशांक शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौत के कारणों और घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

Top Post Ad

Below Post Ad