जौहर यूनिवर्सिटी पर सपा ने योगी सरकार पर किया प्रहार, कहा- पाठशाला नहीं, मधुशाला खोल रही सरकार
21 July
अयोध्या
रामपुर स्थित मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में प्रदर्शन किया. पूर्व मंत्री पवन पांडे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा. ज्ञापन में विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की गई. वही आगे समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय में किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई है तो नियमानुसार उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, उनका तर्क है कि सीधे भवनों को ध्वस्त करने से वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और शिक्षा व्यवस्था पर भी असर पड़ेगा.
वही प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री पवन पांडे ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की और साथ ही साथ कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न समुदायों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं और ऐसे संस्थानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई उचित नहीं है. इसी दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाठशाला नहीं, मधुशाला खोल रही सरकार.
Tags

