अखिलेश यादव की हिरासत पर यूपी में संग्राम, विधानसभा घेरने पहुंचे सपा के बड़े नेता
21 July
लखनऊ
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ से दिल्ली तक राजनीति गरमा हो गयी है, अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विधानसभा घेराव का प्रयास किया। जबकि कांग्रेस ने भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की हिरासत के विरोध में राजधानी में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के जन भवन पहुंचने की सूचना पर राजधानी में पुलिस बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। दोनों दलों ने सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया, इस घटनाक्रम के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक बयानबाजी और विरोध-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है।
अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राजपाल कश्यप समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने पहुंचे जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश की रिहाई की मांग उठाई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया. सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि नेताओं को लंबे समय तक रोका गया तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Tags

