रूसी हमले में देवरिया के लाल की मौत, इकलौता बेटा यूपी से यूक्रेन गया था कमाने
21 July
देवरिया
यूक्रेन से सीरिया जा रहे मालवाहक जहाज पर रूसी मिसाइल हमले में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के अभिषेक की मौत हो गई, अभिषेक बीते 10 जून से एमवी गोल्डन लियो नामक मालवाहक जहाज पर बतौर नाविक तैनात थे। रविवार की रात को उनका जहाज यूक्रेन से मक्का लेकर सीरिया जा रहा था। इसी दौरान यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर रूसी मिसाइल द्वारा हमला किया गया। इस घटना में अभिषेक की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने सरकार से शव मंगाने और आर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई है। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी अभिषेक निषाद (23) पुत्र कौशल निषाद एक एजेंट के जरिए बीते 10 जून से एमवी गोल्डन लियो माल वाहक जहाज पर नाविक की नौकरी कर रहे थे। रविवार को उनका जहाज यूक्रेन से मक्का लेकर सीरिया जा रहा था। यात्रा के दौरान यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर रूस द्वारा मिसाइलों से हमला कर दिया गया। इस घटना में अभिषेक की मौत हो गई। सोमवार की शाम को एजेंट द्वारा इस हादसे की जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी अभिषेक के घर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
अभिषेक अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनकी दो बहने भी हैं, जो पढ़ाई कर रही हैं। पिता सुरेंद्र रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। उनके पिता सुरेन्द्र ने बताया कि 19 जुलाई की शाम को अभिषेक से फोन पर बात हुई थी। उसके बाद संपर्क नहीं हो पाया। इस हादसे के बाद घर पर मातमी सन्नाटा पसरा है।
Tags

