लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

बहराइच के जंगल-जमीन और रेत पर माफियाओं का था, सीएम योगी सपा पर साधा निशाना

बहराइच उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ आज बहराइच पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के परिप्रेक्ष्य में बहराइच एक महत्वपूर्ण जनपद है, उन्होंने कहा कि साल 2009 से पहले बहराइच केवल एक आकांक्षी जिला बनकर रह गया था और यहां भू-माफिया समेत अन्य माफियाओं का बोलबाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने कभी महाराजा सुहेलदेव के गौरव को सम्मान नहीं दिया, जबकि देश को लूटने वाले गाजी के नाम पर मेला आयोजित किया जाता था।
वही मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि उनकी सरकार ने किसी भी आक्रांता के नाम पर मेला नहीं लगने दिया और आगे भी ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर महाराजा सुहेलदेव ने गाजी को पराजित किया था, वहीं उनका भव्य स्मारक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आज बहराइच में सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज और बालार्क ऋषि के नाम पर अस्पताल संचालित हो रहा है। बाराबंकी से बहराइच तक फोर लेन सड़क परियोजना को मंजूरी दी गई है। कृषि के क्षेत्र में प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा है, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि 12 कस्तूरबा विद्यालयों को अपग्रेड किया गया है और भरतपुरा में विस्थापित दलित एवं वंचित समाज के 500 परिवारों के लिए कॉलोनी बनाई गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad