लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

आय से 5 गुना ज्यादा मिली रेलवे अफसर केसी जोशी की संपत्ति, 3 लाख रिश्‍वत लेते धरे गए थे

लखनऊ गोरखपुर से तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते 12 सितंबर को गिरफ्तार हुए पूर्वोत्तर रेलवे के तत्कालीन प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक (पीसीएमएम) केसी जोशी की संपत्तियां उनके आय के मुकाबले 483 प्रतिशत (5 गुना) ज्यादा मिली। लखनऊ सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच(ACB) ने केसी जोशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया है वही लखनऊ सीबीआई के डीएसपी संदीप कुमार पांडेय की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, सीबीआई ने आठ नवंबर 2016 से 13 सितंबर 2023 तक की अ‌वधि में केसी जोशी की कुल आय, खर्च, जुटाई गई संपत्तियां और निवेशों की जांच की। जांच में खुलासा हुआ कि इस अवधि में सभी ज्ञात स्रोतों से उनकी कुल आय 91 लाख 93 हजार 75 रुपये थी। इसमें से उन्होंने 26 लाख 29 हजार 314 रुपये घर खर्चों में खर्च किए जबकि इस अ‌वधि में उन्होंने अपने और परिवार के सदस्यों के नाम पर पांच करोड़ नौ लाख 72 हजार 21 रुपये की संपत्तियां जुटाईं। जो उनकी आय से करीब 483.06% (चार करोड़ 44 लाख आठ हजार 260 रुपये) अधिक है। इस आधार पर सीबीआई ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है।
आपको बताते चले की सीबीआई ने केसी जोशी को 12 सितंबर 2023 में जेम पोर्टल में टेंडर रद करने के नाम पर तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वह सात लाख की रिश्वत मांग रहे थे। इसके बाद सीबीआई ने उनके गोरखपुर, नोएडा, मथुरा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी। जहां से सीबीआई को 2.64 करोड़ की नगदी और बैंक खातों और लॉकर में 1.40 करोड़ रुपये मिले थे।

Top Post Ad

Below Post Ad