बस्ती : एक्सपायरी डेट का कोल्ड ड्रिंक बेचने का आरोप, पुलिस पहुंचने पर शांत हुआ मामला...
27 July
बस्ती। जनपद के विकास खंड कप्तानगंज बाजार में ग्रामीण बैंक के पास स्थित श्री स्वीट हाउस पर एक ग्राहक को कथित रूप से एक्सपायरी डेट की ठंडी पेय (कोल्ड ड्रिंक) की बोतल बेच दी गई। ग्राहक के अनुसार, बोतल खरीदने के बाद जब उसने उस पर अंकित एक्सपायरी तिथि देखी तो वह दोबारा दुकान पर पहुंचा और बोतल वापस करने या बदलने की बात कही।
आरोप है कि दुकानदार ने बोतल वापस लेने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद ग्राहक ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि बाजार में एक्सपायरी खाद्य एवं पेय पदार्थ खुलेआम बिक रहे हैं तो यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है।
अब देखना होगा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग इस मामले की जांच कर संबंधित दुकान पर कोई कार्रवाई करता है या नहीं। फिलहाल, एक्सपायरी बोतल बेचे जाने के आरोप की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Tags

