यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें, CM योगी ने अधिकारियों को दिया साफ निर्देश
04 June
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार रात अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, इसी दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बात हुई. प्रदेश के सभी डीएम, कमिश्नर, आईजी, डीआईजी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम योगी से जुड़े, रात नौ बजे शुरू हुई इस वर्चुअल मीटिंग के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए साथ ही साथ इसके लिए 6 जून को ही रिहर्सल कर लें, वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की अफवाह, गलत सूचना या अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए जिससे परीक्षा की पूरी पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखी जाए.
8,9,10 जून को सम्पन्न होगी परीक्षा
उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होनी है वही सिपाही भर्ती के लिए लगभग 28 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. सीएम ने साफ किया कि दौरान किसी भी तरह की अफवाह फैलने या उम्मीदवारों में घबराहट पैदा करने की कोशिश पर तुरंत कार्रवाई हो. अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह तकनीकी निगरानी और पारदर्शी तरीके से चलाई जाए. उम्मीदवारों के हितों की रक्षा करते हुए परीक्षा को सुव्यवस्थित और निष्पक्ष बनाया जाए.

