बस्ती में स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल, खुले में हो रहा शव का पोस्टमार्टम
30 June
बस्ती/संवाददाता/मनोज कुमार पाण्डेय
जिले के एक पोस्टमार्टम हाउस से सामने आई तस्वीरों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि आवश्यक सुविधाओं के अभाव में शव का पोस्टमार्टम टेबल के बजाय ज़मीन पर लिटाकर किया गया।
वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पोस्टमार्टम हाउस में पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी प्रक्रिया फर्श पर की गई। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराज़गी है और अस्पताल प्रशासन व संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही हैं, तो यह न केवल मृतक की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की भी पोल खोलता है। मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। फ़िलहाल इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर AJP मीडिया ग्रुप पुष्टि नहीं करता है।
Tags

