लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-731 की कोइरीपुर शिवाला सर्विस रोड पर टूटा नाला बना हादसों का सबब
30 June
सुल्तानपुर
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के कोइरीपुर शिवाला स्थित सर्विस रोड पर बना नाला टूट जाने से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई है। कोइरीपुर शिवाला से शाहपुर मार्ग पर आवागमन करने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, कई लोग टूटे नाले के कारण गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित विभाग अब तक मरम्मत कराने नहीं पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल नाले की मरम्मत और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
Tags

