सदर सांसद रवि किशन ने गोरखपुर को दी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात
30 June
गोरखपुर। सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने अपनी सांसद निधि से गोरखपुर रेलवे अस्पताल में 13-बेड अत्याधुनिक आईसीयू (ICU) और एम्स गोरखपुर में 15-बेड आधुनिक निजी वार्ड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोगों को बेहतर और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
रेलवे अस्पताल का नया आईसीयू गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराएगा, जबकि एम्स का निजी वार्ड आधुनिक सुविधाओं से लैस है। एम्स प्रशासन के अनुसार निजी वार्ड का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू होगा तथा इसका शुल्क एम्स नई दिल्ली की स्वीकृत दरों के अनुरूप होगा। इन दोनों परियोजनाओं से गोरखपुर और पूर्वांचल के मरीजों को आधुनिक एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
Tags

