लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

यूपी में मॉनसून की दस्तक, गोरखपुर और प्रयागराज सहित इन 26 जिलों में होगी झमाझम बारिश

लखनऊ उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री हो गई है वही मॉनसून की रेखा आजमगढ़, अयोध्या और बरेली से होकर गुजर रही है, अगले 2 से 3 दिनों के भीतर मॉनसून और आगे बढ़ेगा, मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. वही मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गोरखपुर और महाराजगंज समेत 26 जिलों भारी बारिश का अलर्ट है. मिर्जापुर, वाराणसी और प्रयागराज सहित 29 जिलों में आसमानी बिजली गिरने को लेकर ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है. 30 जून से 1 जुलाई के बीच तेजी से बढ़ेगा मॉनसून क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्‍ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 30 जून से 1 जुलाई के बीच यूपी में मॉनसून तेजी से आगे बढ़ेगा, जुलाई के पहले हफ्ते में पूरे प्रदेश में अच्‍छी बारिश होने की संभावना है.
इन इलाकों में चमकेगी बिजली मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून पहले पूर्वी यूपी के सभी जिलों को भिगोएगा, इसके बाद यह पश्चिमी यूपी में प्रवेश करेगा। जौनपुर, चंदौली, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, संत कबीर नगर समेत कई जिलों में बिजली गिरने और बादल गरजने की आशंका जताई गई है. 24 घंटे में 50 से ज्‍यादा जिलों में पहुंच जाएगा मॉनसून मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के भीतर मॉनसून यूपी के 50 से ज्‍यादा जिलों में पहुंच जाएगा, पूर्वी यूपी के कई जिलों में मंगलवार सुबह से बादल छाए हुए हैं, इसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Top Post Ad

Below Post Ad