मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय के बचाव के लिए सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
20 July
उत्तर प्रदेश
बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी हाजी फिरोज खान उर्फ़ गब्बर के नेतृत्व में आज समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी सोहावल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन देते हुए मांग की है कि मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय, रामपुर के संबंध में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए....
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय, रामपुर के संबंध में भवन निर्माण के मानचित्र (नक्शा) की स्वीकृति से जुड़े विवाद के आधार पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। इस समाचार से विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में गहरी चिंता व्याप्त है।
विश्वविद्यालय केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह शिक्षा, ज्ञान, शोध, सामाजिक चेतना एवं राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण केंद्र होता है। ऐसे किसी भी शिक्षण संस्थान पर ध्वस्तीकरण जैसी कठोर कार्रवाई का सीधा प्रभाव हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा, उनके भविष्य, रोजगार तथा शैक्षणिक वातावरण पर पड़ता है।
यदि संस्थान से संबंधित किसी प्रकार की वैधानिक, तकनीकी अथवा प्रशासनिक कमियाँ हैं, तो हमारा विनम्र अनुरोध है कि संबंधित पक्ष को कानून एवं नियमों के अनुरूप उन कमियों को दूर करने का उचित अवसर प्रदान किया जाए। ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे विधिक प्रक्रिया का भी सम्मान बना रहे और विद्यार्थियों की शिक्षा भी किसी प्रकार प्रभावित न हो।
उक्त ज्ञापन के माध्यम से हम समाजवादी पार्टी के लोग मांग करते हैं कि....
1-मौलाना जौहर अली विश्वविद्यालय, रामपुर के संबंध में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए।
2-यदि किसी प्रकार की वैधानिक अथवा तकनीकी कमी है, तो उसे नियमानुसार दूर करने के लिए संस्थान को पर्याप्त एवं उचित अवसर प्रदान किया जाए।
3-विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षाएँ एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियाँ किसी भी परिस्थिति में बाधित न होने दी जाएँ।
4-शिक्षा के अधिकार, विद्यार्थियों के भविष्य तथा व्यापक जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्यायसंगत एवं संवेदनशील निर्णय लिया जाए।
प्रतिनिधिमंडल में बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष अजय वर्मा राजू, प्रदेश सचिव कृष्ण कुमार पटेल, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राशिद जमील, विधानसभा प्रभारी एजाज अहमद, सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, मसौधा ब्लॉक अध्यक्ष सूरज निषाद, अवधेश गोस्वामी, जगजीवन पटेल, दीपक यादव, सभासद अबरार अहमद, शोएब खान, शफीक अहमद, दिनेश चौधरी, दानिश खान, मसीदुल हसन खान, दया शंकर भारती, मनोज कुमार, रामकरण यादव, बुद्धिराम यादव, आमिर खान, एशात खान, दान बहादुर यादव, नफीस खान, जनक लाल वर्मा, अमरेंद्र वर्मा, निजाम खान, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद हलीम उर्फ़ कल्लू, दयानन्द पासी, अनुभव प्रजापति, अमर रावत, राजा सिंह, मनोज पांडेय, सचिन कुमार, मोहम्मद आतिफ प्रमुख रूप से मौजूद रहे!!

