दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत, मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक
03 June
दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक हैं। जो बांग्लादेश और अफ्रीकी देशों के हैं, वही दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी. आग ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई वहीं, हादसे के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं. इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे. बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया, 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया है, कई लोगों की हालत गंभीर है. आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है.
रेस्टोरेंट के ऊपर होटल, आग 6 मंजिल तक पहुंची
आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने बी-एन-बी रेस्टोरेंट में लगी। कुछ देर बाद होटल में ऊपर की तरफ फैल गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है. यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS भी है. बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे.
मैक्स अस्पताल बोला- 18 लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी, AIIMS में 13 लोग भर्ती
मैक्स अस्पताल के अधिकारी के मुताबिक कुल 39 लोगों को यहां लाया गया था. इनमें से 18 की पहले ही मौत हो चुकी थी. 5 लोगों को हल्की चोटें थीं, उन्हें डिस्चार्ज किया गया है, 15 लोग आईसीयू में एडमिट हैं इनमें से 8 वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर है. एक व्यक्ति बहुत ज्यादा झुलस गया था, उसे सफदरजंग अस्पताल रैफर किया गया है.
Tags


