लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

सुलतानपुर : डिलीवरी वैन के सेल्समैन से 9100 रुपये की लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर 24 घंटे में लूट का खुलासा,दो शातिर बदमाश गिरफ्तार।धम्मौर पुलिस ने गैस सिलेंडर डिलीवरी वैन के सेल्समैन से 9100 रुपये की लूट का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी,मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में उघरपुर निवासी सत्येन्द्र प्रताप सिंह और बदौलिया निवासी विशद मिश्रा शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक,विशद मिश्रा के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।धम्मौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बदमाश सलाखों के पीछे,लूट की वारदात का हुआ पर्दाफाश।

Top Post Ad

Below Post Ad