लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

अयोध्या : रुदौली तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई, लेखपाल दीप चंद्र यादव को कथित रूप से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार....

अयोध्या रुदौली तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। लेखपाल दीप चंद्र यादव को कथित रूप से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पीड़ित व्यक्ति अपने कार्य के लिए लंबे समय से तहसील के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि लेखपाल द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। धन की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।
शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया। जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लेखपाल को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। गिरफ्तारी की खबर से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, मामले की जांच जारी.

Top Post Ad

Below Post Ad