ITBP जवान की मां का हाथ काटने के मामले में एक्शन, दो अस्पतालों पर केस
27 May
कानपुर
आईटीबीपी जवान की मां का हाथ काटे जाने के मामले में जांच के बाद बड़ा प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाया गया है। सीएमओ की दोबारा जांच रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद कृष्णा और पारस अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. जांच में दोनों अस्पतालों को समय पर उपचार न देने का दोषी माना गया है. वहीं, इस मामले ने पुलिस और आईटीबीपी के बीच प्रशासनिक समन्वय पर भी सवाल खड़े किए, जिसके चलते आईटीबीपी के कमांडेंट के व्यवहार को लेकर भी विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है.
Tags

