लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

उत्तर भारत के लोगों को मिलने वाली है भीषण गर्मी से राहत, आंधी और गरज-चमक से साथ बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली उत्तरी और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक लू की स्थिति जारी रहेगी वही उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में करोड़ों लोग झुलसा देने वाली गर्मी झेल रहे हैं और उन्हें तुरंत कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, हालांकि अगले 4 दिन के बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है.
28 मई से बदलेगा मौसम मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार, 28 मई से एक 'पश्चिमी विक्षोभ' एक्टिव हो रहा है, इसकी वजह से 28 और 29 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ , दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसके साथ 60-70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, कुछ जगहों पर 80 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, पूर्वी यूपी में 28 मई से 31 मई तक खराब मौसम बना रह सकता है.

Top Post Ad

Below Post Ad