लखनऊ : मलिहाबाद के कसमंडी में नहीं होगी बकरीद की नमाज, जाने क्या है कारण....?
27 May
राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में एक हुए विवाद को लेकर बड़ी खबर सामने आ रहा है, यहां कसमंडी इलाके में एक प्राचीन शिव मंदिर और मस्जिद को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, फ़िलहाल विवाद के बीच मुस्लिम समाज ने बड़ा फैसला लिया है. विवाद को बढ़ता देख मुस्लिम समाज ने यह फैसला किया है कि कसमंडी में बकरीद की नमाज नहीं होगी, यह फैसला प्रशासन के साथ मिलकर लिया गया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही पासी समाज ने मंदिर और किले के संरक्षण को लेकर सीएम योगी को एक पत्र भी लिखा था.
Tags

