लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

RCB दूसरा IPL खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर, GT को हराकर फाइनल में जबरजस्त एंट्री

आईपीएल 2026 के पहले प्लेऑफ में RCB ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हरा दिया, इसके साथ ही RCB की टीम पांचवीं बार आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही वही अब RCB अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीतने से सिर्फ एक कदम दूर है। RCB ने अपना पहला आईपीएल खिताब पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था, अब इस सीजन 31 मई को फाइनल में उनका सामना क्वालीफायर-2 की विजेता टीम से होगा वही फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने आईपीएल में अब तक चार बार फाइनल खेला है जिसमें से उनकी टीम सिर्फ एक बार चैंपियन बनने में कामयाब रही है वही RCB पहली बार आईपीएल 2009 में फाइनल में पहुंची थी और वहां उन्हें डेक्कन चार्जर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद उनकी टीम ने आईपीएल 2011 में भी फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन वहां चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 58 रनों के बड़े अंतर से हराया था. तीसरी बार उनकी टीम 2016 में फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी लेकिन उस सीजन के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 8 रनों से हरा दिया था। वहीं 2025 में उनकी टीम पहली बार फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही.

Top Post Ad

Below Post Ad