लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

हाईकोर्ट के लिस्‍ट तलब करने पर बोले बृजभूषण-'आजकल असलहा लेकर चलता कौन है, लोग अब ऊब चुके हैं'

गोंडा भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, इस बार वह हाईकोर्ट की तरफ से तलब की गई एक लिस्ट पर बयान देने के बाद फिर चर्चा में आ गए हैं. उन्‍होंने कहा- 'आज कल असलहा लेकर चलता ही कौन है? असलहा लेकर चलने की संस्कृति से लोग अब ऊब चुके हैं.'
बृजभूषण शरण सिंह बलरामपुर के गैंडास बुजुर्ग में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा तलब की गई रिपोर्ट पर जब उनसे मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आज असलहा लेकर चलता कौन है. फिलहाल हम तो लेकर नहीं चलते है और अब कुछ लोग असलहे से ऊब रहे हैं. पहले तो जनता इसको पसंद भी करती थी, लेकिन अब खुले में लेकर असलहे को कोई नहीं चलता, उन्होंने कहा कि कोर्ट की एक प्रक्रिया है और अगर मांगा गया है तो मांगा गया है.

Top Post Ad

Below Post Ad