लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

विधायक अब्बास अंसारी के सुरक्षा चूक, अंदेशे पर गनर सस्पेंड

मऊ सदर विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की सुरक्षा में चूक का अंदेशा होते ही मऊ पुलिस ने विधायक के गनर को निलंबित कर उनके साथ दूसरे गनर की तैनाती की, हालांकि इस मामले की शिकायत स्वयं विधायक अब्बास अंसारी के द्वारा पुलिस के अधिकारियों को नहीं की गई थी. लेकिन फिर भी जैसे ही मामले की जानकारी जनपद मऊ पुलिस को हुई पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विधायक के गनर को निलंबित कर उनके साथ दूसरे गनर की तैनाती कर दी है.
मऊ के अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि हमें यह जानकारी प्राप्त हुई थी कि सदर विधायक अब्बास अंसारी भ्रमण के दौरान उनका गनर उपेंद्र कुमार ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाया गया और उपेंद्र कुमार बिना किसी विभागीय सूचना और जानकारी के ही निजी कारणों से अन्य जिले में गया हुआ था, जिसकी जानकारी मिलते ही मामले की जांच कराई गई जिसमें उपेंद्र को दोषी पाए जाने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. बातचीत के दौरान अनूप कुमार ने बताया कि विधायक अब्बास की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गनर उपेंद्र के स्थान पर दूसरे गनर की तैनाती कर दी गई है, जिससे विधायक की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो.

Top Post Ad

Below Post Ad