योगी सरकार के प्रयास से 3 साल बाद अपने परिजनों से मिला दिव्यांग, मूकबधिर बच्चा भी पहुंचा घर
27 May
लखनऊ
सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी सरकार निराश्रित और विशेष देखरेख वाले बच्चों के संरक्षण-पुनर्वास पर काम कर रही है, इसी के तहत परिवार से बिछड़े दो बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया. तीन साल से परिवार से दूर अल्प मानसिक दिव्यांग बालक को उसके घरवालों से मिलाया गया. वहीं मोहनलालगंज के मूकबधिर बालक को भी महिला कल्याण विभाग के प्रयास से मंगलवार को परिजनों तक पहुंचाया गया, इस भावुक मिलन से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं.
महिला कल्याण विभाग की निदेशक सी. इंदुमती ने बताया कि बहराइच का रहने वाला बालक करीब 3 साल पहले भटककर परिवार से बिछड़ गया था. मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसे विशेष देखभाल की जरूरत थी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आदेश पर उसे राजकीय बाल गृह में रखा गया, तब से बाल गृह प्रशासन उसकी देखभाल, पढ़ाई, इलाज और काउंसलिंग करा रहा था। इसके अलावा मोहनलालगंज के 14 साल के मूकबधिर बालक को भी उसके परिवार से मिलाया गया.

