लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

वाराणसी में गैस बुकिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड बना चर्चा का विषय, फोन क्लोनिंग के जरिए उड़ाए 54,900 रुपये

वाराणसी चौबेपुर क्षेत्र के जाल्हूपुर गांव निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगों के जाल में फंसकर बड़ी ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने गैस बुकिंग के नाम पर पहले भरोसा जीता, फिर फोन क्लोनिंग कर खाते से हजारों रुपये पार कर दिए। जाल्हूपुर निवासी हरिश्चन्द्र सिंह ने 29 अप्रैल को घरेलू गैस बुकिंग के लिए आईवीआर नंबर पर कॉल किया था। अगले दिन 30 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को भारत गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। उसने पीड़ित को गैस बुकिंग न होने की बात कहकर एक लिंक भेजा और गैस डिलीवरी नामक ऐप डाउनलोड करने को कहा।
ठग ने वेरिफिकेशन के नाम पर दो रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा। जैसे ही पीड़ित ने निर्देशों का पालन किया, साइबर अपराधी ने मोबाइल को क्लोन कर उनके बैंक खाते से कुल 54,900 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार ठगी से संबंधित यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी और कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उसकी निजी जानकारी कहीं से लीक हुई है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना चौबेपुर में तहरीर दी, जिसके आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साइबर टीम की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Below Post Ad