जाने आज का राशिफल 05 मई, 2026, इन राशि पर हनुमान जी प्रसन्न
05 May
मेष (चू,चे,चो,ला,ली,लूं,ले,लो,अ)
आज सावधानी बरतने की सलाह हैं। सरकार- विरोधीकार्य से संभव हो तो दूर रहिए। दुर्घटना से भी बचकर चलिए। बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य समयानुसार पूर्ण नहीं होंगे। व्यवसाय में भी संभलकर चलने की सलाह हैं। ऊपरी अधिकारी आप के पक्ष में नहीं रहेंगे। संतान के साथ भी मतभेद उपस्थित होने की संभावना है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज न लीजिए।
वृषभ (इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)
आज आप को रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने- फिरने से आनंद- उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आप को प्राप्त होगा, परंतु मध्याहन के बाद स्वास्थ्य संभालने की ओर सावधानी बरतने की सलाह है। खर्च अधिक होगा।
मिथुन (का,की,कु,घ,ड•,छ,के,को,हा)
आज आप के परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आप के अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी। व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। मध्याहन के बाद मनोरंजन आप के मन पर छाया रहेगा। मित्रों एवं स्वजनों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन स्थल पर जाने का अवसर आप को प्राप्त होगा। मान और सम्मान प्राप्त होने से मन में संतोष का अनुभव होगा।
कर्क (ही,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)
आज भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रता पूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के साथ वाद-विवाद न कीजिए। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक वातावरण में शांति बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक रुप से स्फूर्ति और प्रसन्नता का अनुभव आप करेंगे। आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।
सिंह (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी मध्याहन के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता प्राप्त होगी। बौद्धिक चर्चा टालिए। नए कार्य का प्रारंभ न करें। शेयर- सट्टे में साहस न करें।
कन्या (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)
आज गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आप को आकर्षण अधिक रहेगा। आज आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। आपके विरोधियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेगें। मध्याह्न के बाद स्थिति में बदलाव होगा तथा मानसिक और शारीरिक रुप से कुछ व्यग्रता का अनुभव करेगें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्थावर संपत्ति के दस्तावेज करना आज के दिन टालिए।
तुला (रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
आज दिन के प्रथम पहर में आप का स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। मानसिकरुप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिवारजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक वर्तन कीजिए। धर्मकार्य पर खर्च होने की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा। भाग्यवृद्धि के संकेत हैं। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। छोटे प्रवास की संभावना भी है। साथियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक(तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू)
आज आप का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा। परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे तो भी क्रोध न कीजिए। स्नेहीजन तथा मित्रों से मिलने के प्रसंग का आनंद लें। मध्याहन के बाद नकारात्मक विचार आप को परेशान कर सकते हैं। आप की वाणी या वर्तन से परिवारजनों में से किसी को दुःख पहुंच सकता है। इससे उस व्यक्ति और आप दोनों के मन में ग्लानि का भाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में अडचनें आ सकती हैं।
धनु (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढा,भे)
आज वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की सलाह हैं। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। शल्यक्रिया करने जैसे कार्यों को आज टालिए। मध्याहन के बाद कार्य में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों को मिलने का अवसर मिलेगा जिसका लाभ आप अवश्य लें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर (भो,जा,खी,खू,खे,खो,गा,गी)
आज सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह हैं। स्वास्थ्य को संभालिए। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखिए। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। मनोरंजन- आनंद उल्लास के पीछे खर्च होगा। सम्बंधियों के साथ मनमुटाव न हो इसका ध्यान रखिए। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर चलिए।
कुंभ (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,दा )
आज आप का मान-सम्मान बढ़ेगा और धनलाभ होने के संकेत हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। कार्यालय में ऊपरी अधिकारी को आप के कार्य से संतोष रहेगा और पदोन्नति के योग हैं। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।
मीन (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची)
आज बौद्धिक तथा उससे सम्बंधित लेखन कार्य में आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान की भेंट आप लेंगे। विदेश में स्थित मित्र तथा स्नेहीजनों से मेल-जोल रहेगा। शरीर में उल्लास और थकान दोनों का अनुभव होगा। बिना किसी विघ्न के आपके कार्य संपन्न होंगे। धनलाभ का योग है। मित्रों से लाभ होगा हैं।
Tags

