आज ज्येष्ठ मास का आज पहला बड़ा मंगल, 19 साल बाद बना ये शुभ संयोग, जाने सब कुछ...?
05 May
ज्येष्ठ मास में बड़ा मंगल का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ मास में मंगल में हनुमान जी की उपासना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करता है वह उनके सारे संकट हर लेते हैं. इस साल का पहला बड़ा मंगल 5 मई यानि आज रखा जाएगा, इस बार बड़े मंगल पर 19 साल बाद बहुत ही शुभ संयोग बनने जा रहा है, इस बार ज्येष्ठ मास में अधिक मास साल 2007 के बाद आया है. ऐसे में इस बार हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने से हनुमानजी की विशेष कृपा मिलती है.
ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के उपाय
1) ज्येष्ठ मास के मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाएं, ऐसे करने से हनुमान जी भक्त को सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
2) अगर आपकी कोई मनोकामने अधूरी है तो एक नारियल लेकर हनुमान जी को मंगलवार के दिन अर्पित करके आएं. ऐसे करने से हनुमानजी आपकी अधूरी इच्छा को पूरा करेंगे साथ ही आपके अधूरा काम बनने लगेंगे
3) हनुमान जी को मोतीचूर के लड्डू, गुड़ चना, मीठा पान, बूंदी का भोग अति प्रिय है. ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को हनुमान जी को इन चीजों को भोग जरुर अर्पित करें
4) मंगलवार के दिन जरुरतमंद लोगों को लाल मसूर की दाल, लाल कपड़े आदि का दान करें,
5) कुंडली में अगर मंगल दोष है तो बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें
6) बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें
Tags

