चोरी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक ने चौकी में लगायी फांसी, 3 पुलिसवाले सस्पेंड
03 May
बागपत
उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित पुलिस चौकी में चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की आत्महत्या से हड़कंप मच गया, इस मामले में कड़ा रुख दिखाते हुए चौकी प्रभारी समेत दो सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.
आपको बता दी की पूरा मामला थाना दोघट क्षेत्र की चौकी भड़ल का है, कुछ दिनों पहले हुई चोरी की घटना को लेकर गांव निरपुड़ा निवासी युवक रोहित को पुलिस ने 2 मई को पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद उसे सुपुर्द करने के लिए परिजनों को भी चौकी पर बुलाया गया था. इसी दौरान युवक ने चौकी परिसर में गले में गमछा बांधकर पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को नीचे उतारा और उपचार के लिए सीएचसी बुढ़ाना भेजा, युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मजिस्ट्रेट स्तर पर होगी जांच
एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी भड़ल और 2 सिपाहियों को तत्काल निलंबित किया गया है, घरवालों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रकरण की निष्पक्ष जांच मजिस्ट्रेट स्तर पर कराई जाएगी.

