लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 50 हजार की घूस लेते बाबू गिरफ्तार, 3 लाख की डील हुई थी..

आजमगढ़ महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में तैनात बाबू संजय यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया वही टीम ने आरोपी के पास से मौके पर नकदी बरामद की. वहीं उसकी अलमारी से करीब 1 लाख 80 हजार रुपये अतिरिक्त भी मिले हैं, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को यूनिवर्सिटी कैंपस से सीधे हिरासत में ले जाया गया, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पहले से मिली भ्रष्टाचार की शिकायतों के आधार पर सुनियोजित तरीके से की गई थी. बताया जा रहा है कि मान्यता से जुड़े एक मामले में करीब 3 लाख रुपये की डील तय हुई थी, जिसमें 50 हजार रुपये एडवांस के रूप में लिए जा रहे थे. इसी दौरान विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया, इस मामले में रामबदन महिला महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर सिंह की भूमिका भी सामने आ रही है, जिन्होंने शिकायत कर पूरी कार्रवाई को अंजाम तक पहुंचाया.
वही गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में सन्नाटा छा गया, रजिस्ट्रार अंजनी मिश्रा और अन्य अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पूरी तरह खाली नजर आ रहा. कर्मचारियों में भी डर का माहौल है और कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है. चर्चा है कि विश्वविद्यालय में लंबे समय से मान्यता, परीक्षा और अन्य कार्यों के नाम पर अवैध वसूली का खेल चल रहा था.

Top Post Ad

Below Post Ad