बाराबंकी में ठेकेदार के विला से 10 करोड़ के जेवर चोरी, रिवॉल्वर भी गायब, ड्राइवर पर शक
03 May
बाराबंकी
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है, जहां गोरखपुर के ठेकेदार अजय सिंह बघेल के विला से करीब 8 से 10 करोड़ रुपये के जेवरात और एक रिवॉल्वर चोरी होने का मामला सामने आया है, परिवार के बाहर रहने के दौरान हुई इस बड़ी चोरी ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि मामले में घरेलू स्टाफ की भूमिका को लेकर भी गंभीर शक पैदा कर दिया है. पुलिस जांच में अब तक मिले CCTV फुटेज और मोबाइल डेटा से कई अहम सुराग सामने आए हैं, जिनके आधार पर शक की सुई घर में काम करने वाले ड्राइवर की ओर घूम रही है. वही पुलिस के अनुसार, ठेकेदार अजय सिंह बघेल 19 अप्रैल को अपने परिवार के साथ पहले गोरखपुर और फिर मुंबई गए थे, इस दौरान उनका बाराबंकी स्थित शालीमार कॉलोनी का विला खाली था. 30 अप्रैल की शाम जब वे घर लौटे तो उन्हें पता चला कि घर से भारी मात्रा में जेवरात और एक रिवॉल्वर गायब है, पीड़ित के अनुसार चोरी गए जेवरों की कुल कीमत 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच है, जिसमें पारिवारिक और पीढ़ियों से जुड़े कीमती गहने शामिल थे.
वही CCTV फुटेज की जांच में पुलिस को ड्राइवर की संदिग्ध गतिविधियां भी मिली, बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से लगातार घर के आसपास अधिक समय बिताता था और उसकी आवाजाही सामान्य से अलग थी. पहले वह बाइक से आता-जाता था, लेकिन बाद में वह कार से आने लगा, जिससे पुलिस को उस पर और शक हुआ है.
Tags

