लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

फोन-पे का पासवर्ड नहीं बताया तो कर दी दोस्त की हत्या, कानपुर में अजब-गजब घटना

कानपुर उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज हत्या की वारदात का खुलासा हो गया है, जहां वार्ड बॉय की हत्या कर गंगा में शव को फेंके जाने की बात सामने आई है. इस मामले की जांच में जुटी चकेरी पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दो अन्य की तलाश जारी है. मामले में सामने आया है कि लूट की नीयत से इन लोगों ने मिलकर अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को नौबस्ता पुल पर ले जाकर गंगा नदी में फेंक दिया, आरोपी मुंबई भागने के क्रम में पुलिस की गिरफ्त में आए. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
आपको बतादे की कानपुर की चकेरी पुलिस ने 17 अप्रैल से लापता वार्ड बॉय अंकित त्रिवेदी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है, पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने महज पैसों के लालच में अंकित की जान ले ली, जांच में सामने आया कि अंकित के ही एक साथी सत्यम मिश्रा ने उसके बैंक खाते में लाखों रुपये होने की जानकारी अपने साथियों को दी थी. इसके बाद हत्या की साजिश रची गई.

Top Post Ad

Below Post Ad