SVM Portal पर अब होगा यूपी के सभी स्कूली वाहनों का रिकॉर्ड, अभिभावक भी जान सकेंगे पूरी गतिविधियां...
01 April
लखनऊ
परिवहन विभाग की तरफ से स्कूल वाहनों की निगरानी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनीटरिंग पोर्टल डेवलप किया गया है, जिसमे सभी स्कूलों को अपने यहां संचालित वाहनों का विवरण इस SVM पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराना होगा. यह पोर्टल स्कूल बसों व अन्य स्कूली वाहनों की निगरानी को सेंट्रलाइज, ट्रांसपेरेंट और डिजिटल बनाएगा और मैनुअल चेकिंग के स्थान पर रीयल-टाइम ट्रैकिंग और अलर्ट सिस्टम लागू होगा, जिससे जवाबदेही तय होगी, वही परिवहन विभाग ने कहा की नए पोर्टल को जल्द ही गो लाइव किया जाएगा. परिवहन अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी. साथ ही पोर्टल से अन्य विभागों को भी जोड़ा जाएगा. जिससे स्कूली वाहनों पर नजर रखी जा सके. पोर्टल के माध्यम से वाहन स्वामी और स्कूल को किसी भी तरह की कमी जाए पाए जाने पर अलर्ट भेजा जाएगा. SVM पोर्टल पर प्रदेशभर में संचालित सभी स्कूल वाहनों का कंपाइल डेटाबेस उपलब्ध होगा. कमिश्नर, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस विभाग के लिए अलग-अलग निगरानी इंटरफेस डेवलप किए गए हैं. अभिभावक भी इस पोर्टल के जरिए स्कूल वाहनों की फिटनेस की स्थिति देख सकेंगे. इससे उन्हें भी यह पता रहेगा कि जिस स्कूल वाहन से उनका बच्चा आवागमन कर रहा है उस वाहन की सेहत ठीक है भी या नहीं. पोर्टल को ‘वाहन’ और ‘सारथी’ डेटाबेस से इंटीग्रेट किया जा रहा है. जिससे वाहनों और चालकों का ऑटोमेटिक सत्यापन संभव होगा.
इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनीटरिंग पोर्टल पर वाहनों के फिटनेस, बीमा, परमिट सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का विवरण उपलब्ध होगा. वाहनों के दस्तावेज अधूरे होंगे या जिनकी फिटनेस अवधि समाप्त होने वाली होगी, उन्हें ऑटोमेटिक मैसेज जाएगा. पोर्टल के माध्यम से चेतावनी जारी होगी. स्कूल संचालकों को अपने वाहनों का पूरा विवरण अपलोड करना होगा. परिवहन विभाग इस बार स्कूलों की जवाबदेही गंभीरता से तय कर रहा है.
Tags

