केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी ..
01 April
केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी कर दी है. नई दरें आज से लागू हो गई हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और कारोबारियों पर सीधा असर पड़ेगा. 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.
इसके बाद अलग-अलग शहरों में कीमतें बढ़ गई हैं. अब दिल्ली में सिलेंडर 194 रुपये, चेन्नई में 203 रुपये, मुंबई में 196 रुपये और कोलकाता में 218 रुपये महंगा मिलेगा. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है
Tags

