लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

सीतापुर के सदरपुर के चलाकापुर में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा

सीतापुर सदरपुर थाना क्षेत्र के चलाकापुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से लगी भीषण आग ने पूरे गांव को दहला दिया और देर रात हुए इस हादसे में करीब 12 से अधिक घरों में आग लग गई, जिससे भारी तबाही मच गई फिर आग की चपेट में आकर अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लोगों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई.
इस दर्दनाक घटना में 7 वर्षीय माही उर्फ मीनाक्षी गंभीर रूप से झुलस गई थी, उसने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया वह अपनी दादी इदुरा के साथ अपनी बुआ फूलमती के घर आई हुई. हादसे की रात अचानक आकाशीय बिजली गिरने से घरों में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. घटना के समय तेज हवाओं के चलते घरों में रहे लोग संभल भी नहीं पाए और आग की चपेट में आ गए. मौके पर ही 60 वर्षीय दादी इदुरा और 55 वर्षीय बुआ फूलमती की जलकर मौत हो गई थी. वहीं गंभीर रूप से झुलसी मीनाक्षी को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. इस प्रकार हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

Top Post Ad

Below Post Ad