अयोध्या : मौसम बदलने के साथ राम लला के राग भोग और दिनचर्या में बदलाव
05 April
अयोध्या
मौसम बदलने के साथ राम लला के राग भोग और दिनचर्या में बदलाव, गर्मी का असर अब राम लला की सेवा पूजा पर भी, बढ़ते तापमान को लेकर राग भोग और दिनचर्या में किया गया बदलाव,राम लला को ठंडक देने वाले पदार्थ का भोग हो रहा अर्पित,अब दही, ताजा मौसमी फल जूस और लस्सी को दी जा रही प्राथमिकता, राम लला को गर्मी से राहत देना और उनकी सेवा को मौसम की अनुरूप बनाए रखना व्यवस्था में शामिल, अब उन्हें गुनगुने जल के स्थान पर शीतल जल से कराया जा रहा स्थान, गर्म वस्त्रो की जगह अब हल्के गोटेदार सूत्री वस्त्र पहनाए जा रहे, पूजा पद्धति में भी किया गया बदलाव, पूर्णिमा के बाद से दीपों के बजाय फूलों से आरती की जा रही है,
दीप के आंच से राम लला को किसी प्रकार की न हो असुविधा, गर्भ गृह कूलर लगा दिए गए हैं जल्द ही एसी लगाने की तैयारी ताकि राम लला को गर्मी ना हो महसूस, 5 वर्ष के बालक के रूप में विराजमान है राम लला.
Tags

