लेटेस्ट न्यूज़ के लिए यहाँ सर्च करे !

ADS

ताजा अपडेट

4/sgrid/recent

पंचायत चुनाव टले तो बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल- राजभर

लखनऊ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी और प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है वजह चुनाव में हो रही देरी, पंचायत प्रतिनिधियों का खत्म होता कार्यकाल और जमीनी स्तर पर बढ़ती बेचैनी ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है. इसी बीच जब पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर से चुनाव की तारीखों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है, लेकिन मामला फिलहाल इलाहाबाद हाई कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण निर्णय लंबित है, कोर्ट के आदेश के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी .
वही लखनऊ स्थित पंचायती राज निदेशालय, लोहिया भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला चर्चा का केंद्र बन गई। कार्यशाला के दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के पदाधिकारियों ने चुनाव में हो रही देरी को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए जाते हैं, तो वर्तमान पदाधिकारियों को ही प्रशासक बनाकर उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए. इस दौरान नारेबाजी और हंगामे से माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया.

Top Post Ad

Below Post Ad