जयमाला के दौरान नशे में धुत दूल्हा मंच पर गिरा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
29 April
सोनभद्र
सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया जब जयमाला के दौरान नशे में धुत दूल्हा मुंह के बल मंच पर गिर पड़ा, दूल्हे की हालत और अभद्र व्यवहार देखकर दुल्हन ने फौरन शादी से मना कर दिया, मामला इतना बढ़ गया कि रातभर पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में समझौते की कवायद चलती रही. अंततः दूल्हा पक्ष ने 40 दिनों के भीतर 3 लाख रुपये लौटाने पर सहमति जताई है.
वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच पर पहुँचते ही दूल्हा लड़खड़ाने लगा और कुछ ही क्षणों में वह मुंह के बल गिर पड़ा, शुरू में परिजनों ने इसे शारीरिक कमजोरी या चक्कर आना समझा, लेकिन जब दूल्हे के पास से शराब की तेज दुर्गंध आने लगी और उसने वहाँ मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज व अभद्रता शुरू कर दी, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई. दूल्हे के इस अनियंत्रित व्यवहार और नशे की हालत ने वधू पक्ष को गहरे सदमे में डाल दिया
दुल्हन का साहसी निर्णय
दूल्हे के इस शर्मनाक हरकत को देखकर दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया, दुल्हन का स्पष्ट कहना था कि जो व्यक्ति अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण दिन पर स्वयं पर नियंत्रण नहीं रख सकता, वह भविष्य में परिवार और जिम्मेदारियों का निर्वहन कैसे करेगा, दुल्हन के इस कड़े लेकिन तार्किक फैसले का उसके परिवार ने भी पूरा समर्थन किया और शादी की रस्मों को बीच में ही रोक दिया गया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मामला काफी बढ़ गया.
पुलिस की मौजूदगी में बारात की वापसी
विवाद की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और रातभर दोनों पक्षों के बीच पंचायत चली फिर लड़की पक्ष ने शादी की तैयारियों और उपहारों के बदले 3 लाख रुपये नकद वापस करने की मांग रखी फिर पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा पक्ष अंततः झुकने पर मजबूर हुआ फिर लिखित समझौते के तहत यह तय हुआ कि दूल्हा पक्ष 40 दिनों के भीतर 3 लाख रुपये की राशि वापस लौटाएगा, इस समझौते के बाद बारात को बिना दुल्हन लिए ही बैरंग वापस लौटना पड़ा, यह घटना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
Tags

